सपने
यादों का एक पुल जोड़ा है
समय के दरिया के उस पार
कुछ यादें हैं कुछ खामोशी
ज्यादा नीरस थोडा सार
कुछ चेहेरों की कुछ बातें हैं
कुछ गीतों की चीख पुकार
सार खोजना बात गलत है
मत डालो सपनों पे भार
